फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raised slogans.

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raised slogans.
गौरीगंज। पिछले दिनों रोहसी बुजुर्ग के लेखपाल पर हुए प्राणघातक हमले व लूट का मामला दिन-ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार से दोबारा शुरू हुआ कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी चला।
विज्ञापन

लेखपालों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति तैयार की। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि की हदबंदी करने के बाद हलका लेखपाल हनुमान प्रसाद तिवारी पर हुए प्राणघातक हमले व लूट का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम के हस्तपेक्ष के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पिछले मंगलवार को लेखपाल संघ की ओर से दोबारा शुरू किया गया कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी चला।
विज्ञापन

लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए गौरीगंज पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने की नीयत से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। लेखपालों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम अमित कुमार को सरकारी कार्य बाधित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, तहसील अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, अमृतलाल, अजय कुमार, अनूप गुप्ता, हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, बृजेश शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, दीपक गर्ग, त्रिभुवन व रामलौट समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed