फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raise the demond of Anjir Gujiyas

इस बार लुभा रही अंजीर गुझिया

Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Raise the demond of Anjir Gujiyas
त्यौहार - फोटो : अमर उजाला
होली को अब कुछ ही दिन बचे हैं। घर में लोगों ने होली के लिए विशेष पकवान बनाने शुरू कर दिए हैं।  त्यौहार को लेकर बाजार भी सज गए हैं। इस बार मिठाई के बड़े दुकानदारों ने गुझियों की खास रेंज पेश की है। सादी गुझिया के अलावा काजू, केसर और अंजीर की गुझिया त्यौहार की रौनक और बढ़ा रही है।
विज्ञापन


मिठाई विक्रेता के मुताबिक अंजीर गुझिया लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। विभिन्न वैरायटी की गुझिया का रेट 340 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। होली का त्यौहार मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेवा और मिठाई का बाजार चढ़ने लगा है। ड्राई फ्रूट्स पर भी लोगों की खास नजर है।
विज्ञापन


मिठाइयों की दुकान पर डिजाइनर गुझिया और होली में सेवन करने वाले अन्य मिष्ठानों पर लोग ज्यादा जोर दे रहे हैं। मेवे का भी होली में विशेष महत्व रहता है। घर में बनने वाली गुझिया और अन्य पकवानों में सूखे मेवे का उपयोग किया जाता है। काजू, गरी, किशमिश, बादाम, छुहारा आदि वस्तुओं की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई दुकानदार दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लोग गिफ्ट भेजने के लिए अभी से केसर और अंजीर गुझिया की खरीदारी कर रहे हैं। सादी गुझिया की भी औसत बिक्री रोज हो रही है। लोगों को आकर्षित करने के लिए गुझिया को आकर्षक डिजाइन दी गई है। बिक्री बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठानों पर आकर्षक पैकिंग भी की जा रही है।

सूखे मेवों के दाम
ड्राई फ्रूट्स    कीमत
काजू    720
छुहारा    120
बादाम    720
किशमिश    240
चिरौंजी    1000
गरी    180

मिठाई के दाम
मिक्स मिठाई    300-350
गुझिया    340

नोट : ड्राई फ्रूट्स व मिठाई की कीमत रुपये/किग्रा. में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed