फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rain

आंधी-पानी ने जिले में मचाई तबाही

Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
rain
मोतिगरपुर में मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार की रात आए आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में टिन शेड व छप्पर उड़ गए। पेड़, तार व विद्युत पोल उखड़कर धराशायी हो गए हैं। आंधी-पानी से कई क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई है। कुछ क्षेत्रों में ओला गिरने फसलों को नुकसान पहुंचा है। आंधी-पानी की चपेट में आने से विभिन्न जगहों पर छह लोग घायल हो गए हैं। ओले गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार दो दिन भर बादल छाए रहे। खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के काछा भिटौरा निवासी अंकुलित (18), इसी गांव की संगीता पत्नी नील कमल और रवि निवासी कैथवारा आंधी में मकान का टिनशेड गिरने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। दूसरा हादसा दोस्तपुर क्षेत्र के नारा गांव में हुआ। गांव की रहने वाली सुकना (60) पत्नी किशोर के घर पर पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में सुकना, कंचन (36) पत्नी विनोद, बखरा जलालपुर निवासी राम चरित्र विश्वकर्मा (56) घायल हो गए। घायलों को परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुकना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरा हादसा मोतिगरपुर के विभारपुर में हुआ। गांव निवासी राम अवतार वर्मा उर्फ बखेड़ू के पोल्ट्री फार्म की दीवार ढह जाने से 28 सौ मुर्गियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

आंधी के साथ बृहस्पतिवार की रात हुई हल्की बारिश व ओलावृष्टि से मोतिगरपुर, दोस्तपुर, लंभुआ, कुड़वार, अखंडनगर, धनपतगंज, कूरेभार समेत कई क्षेत्रों में फसलें तहस-नहस हो गई हैं। ओलावृष्टि व आंधी से सरसों, गेहूं, मटर, आलू, चना, अरहर समेत अन्य फसलें खेत में गिर गई हैं। अरहर, गेहूं व सरसों की फसलें ओलावृष्टि की चपेट में आने से कटकर गिर गई हैं। इसकी वजह से किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मौसम अभी साफ नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed