फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain causing trouble in Mahmoodpur

महमूदपुर में जलस्तर घटा लेकिन समस्या बढ़ी

Thu, 18 Aug 2016 10:18 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Thu, 18 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rain causing trouble in Mahmoodpur
लोगों का पलायन - फोटो : अमर उजाला

बीते 15 अगस्त से क्षेत्र में शुरू हुई तेज बारिश से मालती नदी व पैंगा ड्रेन उफान पर आ गया। पानी का जल स्तर बढ़ने से अमेठी के गांव महमदपुर समेत सात पुरवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बारिश का पानी लोगों के घरों तक घुस गया था। बुधवार से बारिश कम होने से दोनों नदियों का जल स्तर कुछ घटा है।  

विज्ञापन


इससे लगातार गांवों में घुस रहा पानी कम हुआ है लेकिन लोगों की समस्या बरकरार है। जल स्तर कम होने से बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन महमदपुर के चौबेपुर व हुलासी का पुरवा में बारिश का पानी लोगों के दरवाजे तक जमा रहा। पैंगा ड्रेन के किनारे वाले घरों में पानी भरा है। लोग घर छोडक़र दूसरे के घरों में रह रहे हैं। गांव में पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन पुरवों में अधिकतर लोग बुखार से पीड़ित हैं। रास्तों में पानी भरा होने से अधिकतर लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं। बुधवार को एसडीएम अशोक कनौजिया के निर्देश बावजूद बृहस्पतिवार देर शाम तक स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इन गांवों तक जाना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसीलदार राम कुमार भी राजस्व टीम के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे।  उन परिवारों से मिले जिनके घर बारिश से गिर गए थे। तहसीलदार ने पीड़ितों को अविलंब सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। डीएम चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि गांव में भरे पानी को बाहर निकालने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य टीम को गांवों में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed