{"_id":"57bb2d274f1c1b8e63d4fd9a","slug":"rain-brings-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
शहर में खूब बरसे मेघा
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। धान समेत अन्य फसलों को बारिश से फायदा पहुंच रहा है। बरसात से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह के समय करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर तक रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर के समय मौसम साफ हो जाने से धूप निकल आई और लोगों को आवागमन में सहूलियतें मिल गई। शाम के समय एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस लाइंस के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं। पुलिस लाइंस परिसर, करौंदिया, कुड़वार नाका के शिवचौक, लालडिग्गी चौराहा, ऑफिसर्स कॉलोनी और पयागीपुर चौराहा समेत कई अन्य जगहों पर हुए जलभराव से लोग परेशान हैं। बारिश से धान समेत अन्य फसलों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन