फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain became a disaster, an old man died due to lightning, roads got washed away

Sultanpur News: बारिश बनी आफत, बिजली से वृद्ध की मौत, सड़कें बहीं

Sat, 28 Sep 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, an old man died due to lightning, roads got washed away
दूबेपुर के उतुरीगांव में गिरा कच्चा मकान। -संवाद
दर्जनों मकान गिरे, सैकड़ों गांव पानी से घिरे, सैकड़ों घरों व सरकारी विभागों में घुसा पानी
विज्ञापन


घर के मलबे में दबकर 28 पशु मरे, शहर में रेस्क्यू करके निकाला गया दो परिवार
24 घंटे से जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 विद्युत उपकेंद्र बंद होने से अंधेरे में पांच लाख से अधिक आबादी



194.4 मिलीमीटर दर्ज हुई बरसात, ऑरेंज जोन में आया जिला





संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। दो दिन से जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई मोहल्ले समेत सैकड़ों गांव पानी से घिर गए हैं। कई मकान गिर गए हैं। घरों, दुकानों व सरकारी विभागों में पानी भर गया है। खेत, खलिहान व ताल-तलैया लबालब हो गए हैं। बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
बारिश से गिरे घर के मलबे में दबकर एक महिला घायल हो गई। घर गिरने और बिजली की चपेट में आने से 28 पशु मर गए। दर्जनों संपर्क व एप्रोच मार्ग कटने व धंसने से आवागमन प्रभावित है। पेड़ गिरने और संयंत्रों के खराब होने से 14 विद्युृत वितरण उपकेंद्र बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटे में 194.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज करते हुए जिले को ऑरेंज जोन घोषित कर दिया है। वहीं जिले के लंभुवा में 270 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

भदैंया में शुक्रवार दोपहर को बिजली गिरने से धम्मौर थाना क्षेत्र के राजापुर मनियारपुर निवासी श्यामलाल कोरी (64) की मौत हो गई। वह खेत को देखने गए थे। प्रशासन ने बताय कि मौत की सूचना मिली है। लगातार बरसात से अन्नपूर्णानगर गांव में जलभराव से हेमलता व कांति देवी का कच्चा मकान रात में गिर गया। कई घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने जेसीबी से अस्थाई नाले की खोदाई कराई। गुरेगांव गांव में बृजमोहन का कच्चा मकान गिर गया, जिसमें दबकर तीन बकरियां मर गईं। बरसात से अखंडनगर के सेल्हूपारा में जलभराव से राम पूजन का कच्चा मकान गिर गया। वहीं, बल्दीराय के नंदौली गांव में माशूक का कच्चा मकान गिर गया। बंधुआकलां कस्बे में गिरजा शंकर कौशल का दो मंजिला पक्का मकान सुबह भरभराकर गिर गया। तीनों के घरों में रखा लाखों रुपये का घर-गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।

शहर के चार मोहल्लों के कई घरों में घुसा बारिश का पानी

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे से शुरू हुई बरसात शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक जारी रही। लगातार बरसात से शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में जो जहां था वह वहीं ठहर गया। कई फंसे लोग भीगते हुए अपने घर पहुंचे। लगातार बरसात से शहर के शास्त्रीनगर, दरियापुर, सिरवारा रोड, नयानगर में नालियां चोक हो गईं। उफनाई नालियों से इन मोहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। पानी घुसने से घर में रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया। लोगों के सामने खाने-पीने की दिक्कत खड़ी हो गई। शास्त्रीनगर निवासी शिवांश, दरियापुर निवासी मनोज शुक्ल ने बताया कि घर में पानी घुसने से भोजन बनाने की दिक्कत खड़ी हो गई है।


अलग गांवों में गिरे चार कच्चे मकान, एक महिला घायल

दूबेपुर/मोतिगरपुर। बृहस्पतिवार रात से शुरू मूसलाधार बारिश क्षेत्र के उगईपुर व उतुरी गांवों में भीषण जलभराव हो गया। उदयपुर गांव निवासी प्रदीप तिवारी (साधू) व विजय कोरी के मिट्टी और खप्पर का मकान भरभराकर गिर गए। उगईपुर निवासी मितानू कोरी के घर पर महुए का पेड़ गिरने से उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे की चपेट में आने से उनकी पुत्री सुकना घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उतुरी गांव निवासी गंगादीन का कच्चा मकान भोर में पांच बजे के करीब भरभराकर गिर गया। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, ड्रम, चारपाई, तखत समेत गृहस्थी के तमाम कीमती सामान मिट्टी के नीचे दबकर नष्ट हो गए। जलभराव से मोतिगरपुर क्षेत्र के कई मार्ग तालाब की शक्ल ले लिए हैं। मोतिगरपुर-लंभुआ जिला मार्ग दियरा के पास कटकर बह गया है। इसकी वजह से आवागमन बंद हो गया है। पुल के पास भी कटान हो गई है। सूचना पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। कई गांवों जलभराव हो गया है।


छह मकान गिरे, तीन बकरियां मरीं

गोसाईगंज/अखंडनगर/बल्दीराय/कुड़वार/बंधुआकलां। लगातार बरसात से अन्नपूर्णानगर गांव में जलभराव से हेमलता व कांति देवी का कच्चा मकान रात में गिर गया। कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने जेसीबी से अस्थाई नाले की खोदाई कराई। गुरेगांव गांव में बृजमोहन का कच्चा मकान गिर गया, जिसमें दबकर तीन बकरियां मर गईं। बरसात से अखंडनगर के सेल्हूपारा में जलभराव से राम पूजन का कच्चा मकान गिर गया। वहीं, बल्दीराय के नंदौली गांव में माशूक का कच्चा मकान गिर गया। बंधुआकलां कस्बे में गिरजा शंकर कौशल का दो मंजिला पक्का मकान सुबह भरभराकर गिर गया। तीनों के घरों में रखा लाखों रुपये का घर-गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। हालांकि, दुर्घटनाओं में परिवार के सदस्य बच गए हैं।


दुकानों व घरों में घुसा पानी, मार्ग बहे
लंभुआ/कादीपुर/जयसिंहपुर। लंभुआ कस्बे के विवेकनगर की कई दुकानों में पानी घुस गया, जिसमें इंजन लगाकर निकाला गया। नरहरपुर के साधन सहकारी गोदाम में पानी घुसने से सैकड़ों बोरी उर्वरक खराब हो गई। गोपालरायपुर प्राथमिक विद्यालय पानी से घिर गया। धोपाप घाट के लिए शाहगढ़-लोटिया मार्ग के नाले पर बनवाया गया अप्रोच बह गया। जफरापुर-मकसूदन, लंभुआ-पठखौली गांव का मार्ग बह गया। आनापुर नरायनगंज के रेलवे अंडरपास में पानी भरने से विभाग ने रास्ता बंद करवा दिया है। कादीपुर में कस्बे में कई दुकानों व घरों में पानी घुस गया है। बरवारीपुर गांव में जलभराव से कई घराें में पानी घुस गया है। लोग दूसरे के घरों में ठिकाना ले रहे हैं। सीएचसी दोस्तपुर परिसर में पानी भर गया है। जयसिंहपुर के बगियागांव चौराहे पर कई दुकानों व घरों में पानी घुस गया है। मधुबन-हयातनगर मार्ग बह गया है। अभियाखुर्द में महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। हालांकि, इससे ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कटका-मायंग मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। रामापुर गांव के लादी का पुरवा गांव का मार्ग जलमग्न हो गया है।


उपकेंद्र बंद होने से अंधेरे में रही पांच लाख से अधिक आबादी
लगातार हो रही बरसात से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के 14 विद्युत उपकेंद्र विभिन्न खामियों के चलते रात से बंद हो गए हैं। बारिश जारी रहने से अधिकांश उपकेंद्र चालू नहीं किए जा सके हैं। पांच लाख से अधिक की आबादी अंधेरे में है। सैकड़ों गांवों में रात को अंधेरा छाया रहा। लोगों के मोबाइल व इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। इसमें टीपीनगर, असरोगा, पकड़ी, सरकौड़ा, भटमई, उघडपुर, दियरा, तवक्कलपुर नगरा, दोस्तपुर, अखंडनगर, लोलेपुर, धम्मौर समेत 14 उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गए। शुक्रवार की शाम हाईटेंशन लाइन को ठीक कराकर टीपीनगर उपकेंद्र चालू किया गया, लेकिन अधिकांश उपकेंद्र बंद हैं। इसकी वजह से शुक्रवार की रात भी सैकड़ों गांवों में अंधेरा छाए रहने के आसार बने हैं।




टीमों को भेजकर दूर कराई जा रहीं दिक्कतें
बरसात को देखते हुए राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर जलभराव व आवागमन की दिक्कतों को दूर कराया जा रहा है। जन, पशु व धनहानि की रिपोर्ट मांगी गई है। बरसात को देखते हुए लोगाें को सतर्क रहने को कहा गया है। सूचना पर लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। -कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed