फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain and lightning wreak havoc, two dead

Sultanpur News: बारिश-बिजली का कहर, दो की मौत

Sun, 29 Sep 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain and lightning wreak havoc, two dead
कोतवाली देहात के उदयपुर गांव में पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालते फायर कर्मी। -संवाद
कादीपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से किशोर व लंभुआ में दीवार के मलबे में दबकर बच्चे की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

घर से रेस्क्यू करके निकाला गया एक परिवार, 48 घंटे से जारी बारिश से मचा हाहाकार, संपर्क मार्ग बहे, फसलें डूबीं
308.1 मिमी बरसात दर्ज हुई दो दिन में
संवाद न्यूज एजेंसीसुल्तानपुर। दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बरसात के बीच दीवार गिरने से मलबे में दबकर शनिवार को एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बरसात से कई गांव पानी से घिर गए हैं। घरों में पानी घुसने से सौ से अधिक परिवार दूसरों के घरों में शरण लिए हैं। अग्निशमन विभाग ने एक परिवार को रेस्क्यू करके घर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। दो दिनों की बरसात में दर्जनों संपर्क मार्ग बह गए हैं। बिजली गिरने से चार पशु मर गए हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों में 308.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।
लगातार बरसात से लंभुआ कोतवाली के रामपुर कुर्मियान गांव में दलित नंदलाल की कच्ची दीवार रात में रामू के घर पर गिर पड़ी। मलबे में दबकर रामू के बेटे नितिन (3) की मौत हो गई, जबकि रामू की विवाहिता बहन कोमल को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तहसीलदार देवानंद तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर नमाजगढ़ गांव निवासी अंशुमान पुत्र श्यामू (15) शनिवार की सुबह जैसे ही घर से बाहर निकला उसके ऊपर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी हरिशंकर तिवारी का घर पानी से घिर गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियाें ने परिवार के सभी सात सदस्यों को घर से रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बरसात से नगर पंचायत की तुलसीनगर की गोशाला में पानी भर गया। करीब 18 घंटे तक गोवंश गोशाला में फंसे रहे। शनिवार को एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ ने पहुंचकर 107 गोवंश को निर्माणाधीन फायर बिग्रेड भवन में भेजवाया। उनके चारे की व्यवस्था करवाई गई है। बारिश से मोतिगरपुर के डींगुरपुर बनकेगांव में प्रशासन ने पानी से घिरे छह परिवारों को घर से सुरक्षित निकाल कर उन्हें चौहानपुर के विद्यालय में ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सीताकुंड पर सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। धनपतगंज के तराई इलाके पानी से लबालब हो गए हैं। फसलें डूबने लगी हैं। जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ व बल्दीराय क्षेत्र के दर्जनों संपर्क मार्ग पानी से बह गए हैं। इसकी वजह से हजारों लोगों को आवागमन प्रभावित हुआ है। कुड़वार के कुंजल प्रतापपुर में बिजली गिरने से एक भैंस व एक गाय मर गई। धनपतगंज के टीकर गांव में बिजली गिरने से दो कुत्ते मर गए।

शहर के गभड़िया मोहल्ले में एक मकान बरसात से धराशाई हो गया है। आवास विकास कालोनी में पानी भर गया है और सड़क डूब गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों कच्चे मकान गिर गए हैं। करौंदीकलां में राम भारत की दीवार पड़ोसी के टिन शेड पर गिरने से चंद्रपाल की पत्नी जानकी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि सभी को बारिश के प्रति आगाह किया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में मदद कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed