{"_id":"698e22d12a44e088d60cacc6","slug":"railway-workers-protested-by-wearing-black-bands-on-their-hands-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-150105-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाथ में काली पट्टी बांध रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाथ में काली पट्टी बांध रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मी। स्रोत-रेलवे
सुल्तानपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। औद्योगिक श्रम संहिता लागू किए जाने और रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई।
शाखा उपाध्यक्ष रईस अहमद के नेतृत्व में प्लेटफार्म एक स्थित लोको लाॅबी के सामने कर्मचारियों ने 26 श्रम कानून निरस्त कर औद्योगिक श्रम संहिता लागू किए जाने और पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग पर प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्णानगर स्टेशन के पास समपार संख्या-06 पर भी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। रईस अहमद ने कहा कि नई औद्योगिक श्रम संहिता लागू कर सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को सीमित करना चाहती है। कोषाध्यक्ष एसपी यादव ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति करने और रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग उठाई। इस मौके पर एसबी सिंह, सुभाष चंद्र मौर्य, मिथिलेश पांडेय, अशोक आर्यन, मुकेश कुमार, शिवचरण, राकेश समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।