फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway workers get angry over altercation with RPF inspector, boycott work

Sultanpur News: आरपीएफ इंस्पेक्टर से कहासुनी पर भड़के रेलकर्मी, किया कार्य बहिष्कार

Wed, 03 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Railway workers get angry over altercation with RPF inspector, boycott work
 रेलवे के सीएंड डब्ल्यू के बगल बवाल के बाद जमा भीड़। 
सुल्तानपुर। रेलवे के वाशिंग लाइन के पास स्थित सीएंडडब्ल्यू (कैरिज एंड वैगन) सेक्शन के कर्मचारियों की बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार से कहासुनी हो गई। नाराज कर्मचारियों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर नशे में अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की है। सीएंडडब्ल्यू सेक्शन के कर्मचारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह सभी कर्मचारी अयोध्या-रामेश्वरम एक्सप्रेस की रैक की सफाई कर रहे थे। इसी बीच वहां पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पहुंचे। आरोप है कि आरपीएफ प्रभारी नशे की हालत में थे। उन्होंने कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने रोका तो वह भड़क गए और अभद्रता करने लगे। इससे नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। वाशिंग लाइन स्थित आरपीएफ के पोस्ट पर इंस्पेक्टर को बिठाया गया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर से माफी मांगने को कहा और प्रकरण की शिकायत आरपीएफ कमांडेंट व विभागीय अधिकारियों से की। आरपीएफ स्टाफ पहुंचा, और प्रभारी निरीक्षक राजकुमार को साथ ले गया, कर्मचारी शांत हुए और उच्च अधिकारियों के समझाने पर काम पर लौटे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी किसी कर्मचारी ने स्थानीय स्तर पर लिखा-पढ़ी में कुछ नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed