{"_id":"5d2a15228ebc3e6ca265fd13","slug":"railway-wagon-s-joint-hook-breaks-into-two-parts-sultanpur-news-lko470529814","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगन का जॉइंट हुक टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगन का जॉइंट हुक टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला हादसा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामलाल का पूरा क्रॉसिंग से गुजर रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन का जॉइंट हुक अचानक टूट गया।
हुक के टूटने से तेज झटके के साथ मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। इंजन से जुड़े आठ वैगन आगे निकल गए और 52 वैगन पीछे छूट गए। लोको पायलट व गार्ड ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। कोइरीपुर स्टेशन पर हिमगिरि एक्सप्रेस का इंजन लगाकर पीछे के 52 डिब्बे कोइरीपुर स्टेशन ले जाए गए जबकि आगे के आठ डिब्बो को महारानी पश्चिम स्टेशन पर ले जाया गया। रेल महकमे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुगलसराय से कोयला लदी मालगाड़ी शनिवार को रोजा जंक्शन जाने के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने पांच बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित राम लाल का पूरा क्रॉसिंग के पास से गुजरते समय अचानक मालगाड़ी में तेज आवाज हुई।
इसी बीच अचानक मालगाड़ी के बीच में इंजन से जुड़े आठवें वैगन का हुक टूट गया। वैगन को जोड़ने वाला हुक टूटने से मालगाड़ी तेज झटके के साथ दो भाग में बंट गई। इंजन से जुड़े आठ डिब्बे आगे निकल गए।
जबकि पीछे के 52 वैगन छूट गए। झटका महसूस होते ही मालगाड़ी के गार्ड ने तत्काल मालगाड़ी के लोको पायलट को वायरलेस से हादसे की जानकारी दी।
लोको पायलट व गार्ड ने घटना की सूचना कोइरीपुर व महारानी पश्चिम के स्टेशन अधीक्षक को दी। वहां से वैगन का हुक टूटने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।
इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम से जारी निर्देश पर मालगाड़ी के आगे के हिस्से को महारानी पश्चिम स्टेशन पर ले जाया गया। कोइरीपुर स्टेशन पर हिमगिरि अप एक्सप्रेस को रोक दिया गया।
वहां से ट्रेन का इंजन भेजकर मालगाड़ी के शेष 52 वैगन को कोइरीपुर स्टेशन ले जाया गया। रेल महकमे की ओर से मालगाड़ी के वैगन का हुक टूटने की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है।
राम लाल का पूरा रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का जॉइंट हुक टूटने से करीब दो घंटे तक लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। रेल ट्रैक क्लीयर होने के बाद क्रॉसिंग खोली गई। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
रेल पथ निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के वैगन का जॉइंट हुक टूटने से लखनऊ-वाराणसी रेल पथ का अप ट्रैक करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
चालक सुनील कुमार व गार्ड जेके तिवारी ने उच्चाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दे दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।