फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rail track

रेलवे ने शुरू किया ट्रैक विस्तार का कार्य

Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
rail track
नया रेलवे ट्रैक बनाने के लिए गेहूं की फसल काटता किसान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर पखरौली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ियों के ठहराव के लिए करीब डेढ़ किमी. लंबी रेलवे हॉल्ट लाइन बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इंजीनियरों की देखरेख में भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पखरौली स्टेशन के पास करीब डेढ़ किमी. लंबी रेलवे हॉल्ट लाइन बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने काम शुरू करवा दिया है। पहले चरण में पुुराने ट्रैक के पास भूमि के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण स्थल के निकट फसल की बोआई करने वाले प्रताप नारायण, जुगुल किशोर, भारत पांडेय, रामधीरज, रामलाल पांडेय, काशी पांडेय, सुरेश मौर्या, कमलेश मौर्या, सुदामा, गया प्रसाद, यशोदा देवी सहित कई किसानों को रेलवे ने पहले ही जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था। मुख्य रेलपथ अधिकारी, लखनऊ अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि पखरौली स्टेशन पर लांग साइडिंग मालगाड़ी की नई लाइन के विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आस-पास के किसानों को रेलवे की भूमि को खाली कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed