फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rail fall

बारिश होने से मिली गर्मी से राहत

Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
rail fall
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से धान समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप होने से फिर गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का रुख बदलने से सुबह के समय बारिश शुरू हो गई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से धान समेत अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है। दोपहर के समय मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन

करीब घंटे भर तक तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई। दोपहर बाद मौसम का रुख बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की रिमझिम बारिश भी हुई। शाम तक आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed