{"_id":"61d73ad302977801a13679a8","slug":"raid-sultanpur-news-lko612335016","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूरिया की किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को जिले भर की दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में छापा मारा गया। औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर चार उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है, जबकि तीन को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने का दावा किया है।
डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले की उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान इरूल के वर्मा बीज भंडार पर एक ही किसान के नाम अधिक यूरिया बेचने का मामला पाया गया। साधन सहकारी समिति बनी की ओर से मशीन से यूरिया खारिज नहीं किए जाने का मामला पकड़ा गया। भीखरपुर में स्थित किसान फर्टिलाइजर, केपी फर्टिलाइजर संजय नगर की दुकान बंद पाई गई। इन चारों दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने की है। निरीक्षण में यूरिया के तीन नमूने लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। साधन सहकारी समिति इमलीगंज बेलवारे, अर्थ किसान सेवा केंद्र महादेवपुर व अमन खाद भंडार मालापुर की उर्वरक की दुकानों पर स्टॉक में अंतर पाया गया। तीनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जल्द ही और यूरिया आने वाली है। निरीक्षण के दौरान यूरिया का टीमों ने वितरण भी कराया।