फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul of Azamgarh won the title in badminton open singles.

Sultanpur News: बैडमिंटन ओपन सिंगल्स में आजमगढ़ के राहुल ने जीता खिताब

Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rahul of Azamgarh won the title in badminton open singles.
बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलता ​खिलाड़ी
सुल्तानपुर। जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को ओपन सिंगल्स का खिताब आजमगढ़ के राहुल ने जीता। जिले के अलावा कानपुर, आजमगढ़, सैफई, गोरखपुर, लखनऊ सहित प्रदेश के जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक संवर्ग के फाइनल मैच में सुल्तानपुर के अंशुमान गुप्ता ने अयोध्या के शिवांश जायसवाल को तीन सेटों में 2-0 से मात दी। अंडर-15 बालिका संवर्ग फाइनल मैच में कीर्ति ने तनु पाल को सीधे सेटों में हराकर जीत हासिल किया। ओपन सिंगल्स का फाइनल मैच आजमगढ़ के राहुल व मुगलसराय के आयुष के बीच हुआ। तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में राहुल ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ओपन डबल्स के फाइनल मैच में आजमगढ़ के आयुष और विप्रांश की जोड़ी ने अयोध्या के विशेष व आकाश की जोड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। वहीं 45 प्लस डबल्स के फाइनल मैच में अमित और अमितोश की जोड़ी ने जावेद और अखिलेश मौर्या को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। वहीं 55 प्लस डबल्स का फाइनल मैच डॉ. जामिन और पीवी सिंह की जोड़ी ने सीधे सेटों में डॉ. पी के सिंह व जुल्फिकार की जोड़ी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला जज फैमिली कोर्ट मो. अशरफ अंसारी, सीडीओ अंकुर कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी मो. सईद, एसपी सिंह, राजेश तिवारी, सुजीत सिंह, मुनेंद्र मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed