फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul afraid of Smriti Irani's popularity.

‘स्मृति ईरानी की लोकप्रियता से घबराए राहुल गांधी’

Fri, 26 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 26 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul afraid of Smriti Irani's popularity.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करवाकर राहुल गांधी ने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। मुकदमा दर्ज करवा देने से राहुल गांधी के ग्राफ में इजाफा नहीं हुआ लेकिन लोगों को उनकी सोच का जरूर पता चल गया। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहीं। वे शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को प्रतापगढ़ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी अमेठी में भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के यहां रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जनाधार लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि खुद उनके संसदीय क्षेत्र में आम जनता के विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। वे अमेठी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दखल से परेशान हैं। संसदीय क्षेत्र में जहां राहुल गांधी का ग्राफ गिर रहा है, वहीं स्मृति ईरानी की लोकप्रियता बढ़ रही है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाए गए मुकदमें इस बात के गवाह हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस के दिन लद गए हैं। यही बात राहुल गांधी को कचोट रही है। 19 फरवरी को जिस समय राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की बात कांग्रेसियों की ओर से कही जा रही है उस समय नामजद किए गए भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली में थे। अगर मामले की सही जांच नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed