फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   python seen in PHC

पीएचसी में निकला अजगर, हड़कंप

Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
python seen in PHC
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के भंड़रा परशुुरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की दोपहर एक अजगर निकल आया। अजगर निकलने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ लग गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने अजगर को पकड़कर खारा के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कुड़वार के भंड़रा परशुरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अजगर निकलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। अजगर निकलने का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर की लंबाई करीब छह फुट बताई जा रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि अजगर को पकड़ लिया गया है। उसे बल्दीराय के खारा स्थित जंगल में छोड़ा गया है। अजगर पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed