फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Punjab mail suspended due to fog.

कोहरे के चलते पंजाब मेल निरस्त

Wed, 09 Dec 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 09 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

भीषण कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। तीन दिन से पड़ रहे कोहरे के कारण रेलवे ने बुधवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अप पंजाब मेल ट्रेन को अचानक निरस्त कर दिया। ट्रेन के निरस्त होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व शुरू हुआ कोहरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि शाम चार बजे से शुरू होने वाला कोहरा दूसरे दिन दोपहर बाद दो बजे के करीब बमुश्किल दो घंटे के लिए छंटता है। कोहरे की लगातार बढ़ती धुंध ने सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के साथ ही रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। कोहरे के कारण बुधवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अप पंजाब मेल अचानक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


 ट्रेन निरस्त होने से अमृतसर या रास्ते में पडने वाले अन्य शहरों के लिए टिकट आरक्षित करवा चुके यात्रियों के साथ कम दूरी की यात्रा करने वाले दैनिक यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को अप पंजाब मेल निरस्त होने के कारण अमृतसर से हावड़ा जाने वाली डाउन पंजाब मेल शुक्रवार को निरस्त रहेगी। धुंध की वजह से सड़क पर दौडने वाले निजी व सवारी वाहन के साथ बाइकें बुधवार दोपहर तक लाइट जलाकर रेंगती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों विलंब से चल रहीं एक दर्जन ट्रेनें
कोहरे की वजह से जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनें बुधवार को घंटों विलंब से चलीं। विलंब से चलने वाली ट्रेनों में प्रतापगढ़-कानपुर अप इंटरसिटी 2:30 घंटे, पुरानी दिल्ली-प्रतापगढ़ डाउन पद्मावत एक्सप्रेस 2:30 घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस डाउन 3:00 घंटे, पुरी से नई दिल्ली अप नीलांचल एक्सप्रेस 2:40 घंटे, वाराणसी-लखनऊ अप इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:55 घंटे, अमृतसर-हावड़ा डाउन पंजाब मेल 2:30 घंटे, वाराणसी-देहरादून अप जनता एक्सप्रेस 1:30 घंटे और वाराणसी-लखनऊ अप वन वीपीएल पैसेंजर 2:30 घंटे विलंब से आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed