{"_id":"61a3c73df5477e26a35e63f5","slug":"protest-sultanpur-news-lko6065293162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ की घटना के विरोध में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ की घटना के विरोध में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। फाफामऊ की घटना के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में न महिलाएं सुरक्षित है और न ही आम जनता। लखीमपुर खीरी कांड हो, हाथरस की घटना हो या फिर प्रयागराज के फाफामऊ की घटना, हर जगह सरकार की किरकिरी हो रही है। यही नहीं जिले के कादीपुर में किसान नेता राम आशीष वर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।