फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को शहर के तिकोनिया पार्क में शिक्षक एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षकों के सब्र का इम्तिहान न ले, नहीं तो आगामी चुनाव में शिक्षक अपनी ताकत दिखाने को मजबूर होगा। मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजीव मिश्र, राम अनुज यादव, केके सिंह, मुकेश सिंह, संजय सिंह, दयाशंकर मौर्य, मालती सिंह, रमेश तिवारी, राधेश्याम, प्रमेंद्र विक्रम सिंह, वैभव भटनागर, विपिन यादव, हीरालाल यादव, डॉ. विनय प्रजापति आदि ने भी अपनी बात रखी। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन निर्धारण, कैशलेश इलाज की सुविधा मुहैया कराने, शिक्षकों को शिक्षा के इतर अन्य कार्यों से मुक्त करने, मृतक आश्रितों योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। सभा के बाद शिक्षकों ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed