फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के नेता व पदाधिकारियों ने आलू और प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय से बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव गुड्ड़ू के नेतृत्व में कार्यकर्ता आलू और प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन करते हुए निकले। इस दौरान सपाइयों ने अपने हाथों में धान की फसल भी ले रखी थी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव गुड्डू ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट व बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। इसके अलावा किसानों को धान क्रय केंद्रों पर उचित समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। बिजली खाद भी इस सरकार में मंहगी कर दी गई है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव सोनू कोरी ने कहा कि प्रदेश सरकार में किसान से लेकर बेरोजगार युवा सब परेशान हैं। सपा नेता और कार्यकर्ता शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट गेट पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इस मौके पर पवन यादव, आकाश दीप समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed