{"_id":"610ebabc8ebc3e7cb526d442","slug":"protest-of-congress-on-august-revolution-sultanpur-news-lko590343445","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। देश में फैली बेरोजगारी, बेकारी, कृषि बिल के काले कानून, बढ़ती महंगाई, कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की हुई मौत समेत कई गंभीर मुद्दों को लेकर नौ अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता तैयारी में जुटे हुए हैं। शनिवार को कांग्रेसियों ने बैठक करके प्रदर्शन के बारे में रणनीति तय की।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। कहा कि दो दिन के तहसील स्तर के कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के नेताओं ने संगठन की बैठक शुरू कर दी है।
जिला उपाध्यक्ष विनोद राणा, जिला महासचिव विजयपाल व नकी जाफर को कादीपुर तहसील में होने वाले प्रदर्शन का संयोजक बनाया गया है। कंचन सिंह को इसौली के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी के साथ जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, महासचिव हर्ष नरायन मिश्र जयसिंहपुर में लगाए गए हैं। महासचिव इंतजार अहमद, कमल नयन वर्मा व कपिल देव निषाद लंमुआ के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लगाए गए हैं।
शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन खां, उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, सिराज अहमद भोला, राजदेव शुक्ल बेनू व महासचिव काली सहाय सिंह को जिला मुख्यालय पर नौ अगस्त को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सभी तहसीलों पर दो दिन हो रहे प्रदर्शन में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों की भी भागीदारी रहेगी।