फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Proposal of three crore for development work in slums

Sultanpur News: मलिन बस्तियों में विकास कार्य के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 04 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Proposal of three crore for development work in slums
सुल्तानपुर। शहर के मलिन बस्तियों में नाली, इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये की कार्ययोजना का प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला नगरीय निकाय विकास अभिकरण (डूडा) के शासी निकाय की बैठक में डीएम इंद्रजीत सिंह ने प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए। मलिन बस्तियों में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत 10 कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डूडा से शास्त्री नगर, निराला नगर, आदर्श नगर, नरायनपुर, लाल डिग्गी, घोसियाना, करौंदिया व घासीगंज सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने इंटरलॉकिंग व सीसीरोड के दोनों ओर नाली बनाने के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed