{"_id":"650f30ebd84bee852702ab46","slug":"progress-of-big-development-projects-slow-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-3137-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विकास कार्यों की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विकास कार्यों की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति धीमी
Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के जरिए पहली बार शनिवार को आयोजित समीक्षा में 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन कई परियोजनाओं का काम धीमा मिला है। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में अभी तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से अल्ट्रासाउंड सेवा रुकी है। विकास कार्यों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने रेडियोलॉजिस्ट के लिए अपनी तरफ से शासन को पत्र भेजवाने का निर्देश दिया है।
शासन से संचालित योजनाओं के साथ ही 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने समीक्षा की। कई बड़ी परियोजनाओं का काम धीमा पाया गया। समय से काम पूरा न होने से उसका लाभ आमलोगों को नहीं मिल पा रहा है। एक-एक परियोजना की समीक्षा करने के बाद डीएम ने कई कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी अभियंताओं को फटकार लगाई।
पंत स्टेडियम समेत अन्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। शासन से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने टेली मेडिसिन, सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की जानकारी ली।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट की अभी तक तैनाती न होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने अपनी तरफ से सीएमओ को पत्र भेजवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क, आवास, सौभाग्य योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, मनरेगा, राशन वितरण, पेंशन किसान सम्मान निधि समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।