फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Production

मूंज बाध वनाने वालों को मोटरचालित मशीन दिलाने की कवायद

Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Production
20. सुल्तानपुर में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत निर्मित उत्पादों की जांच करतीं डीएम सी. इंदुम? - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। प्रशासन ने एक जनपद, एक उत्पाद के तहत मूंज बाध का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने निर्माणकर्ताओं को मोटर चालित मशीन दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। उत्पादन बढ़ने पर प्रशासन निर्माणकर्ताओं को बाजार भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन एक जनपद, एक उत्पाद के तहत चयनित मूंज उत्पाद को बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद में जुट गया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती मूंज से बनने वाले बाध का उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्माणकर्ताओं को मोटर चालित मशीन उपलब्ध कराने की कोशिश में लग गई हैं। डीएम ने इसके लिए केवीके के वैज्ञानिक डॉ. जेबी सिंह को समय की बचत व गुणवत्ता में वृद्धि के लिए मोटर चालित मशीन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्माणकर्ताओं को डीएम ने उत्पादन की बिक्री के लिए अच्छा बाजार उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया है। डीएम का कहना है कि उत्पादन में वृद्धि व बिक्री के लिए बाजार मिलने पर इस क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर पैदा होंगे। बाध के साथ ही मूंज से बनने वाले अन्य उत्पाद टोकरी, सूप, स्टूल, टेबल, कुर्सी, कोस्टर, पेन स्टैंड, ट्रे, बैग, गिफ्ट बॉक्स को भी बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। डीएम ने बुधवार को मोतिगरपुर के बहरिया गांव में एक स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण करने के बाद निर्माण में लगी महिलाओं के उत्पाद की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed