{"_id":"6af9f4236cdea74225040f11","slug":"pantry-car-manager-of-chandigarh-patliputra-express-accused-of-misbehavior-case-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169413-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 23 अक्तूबर को सफर कर रहे पटना के एक यात्री ने पेंट्रीकार मैनेजर पर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। यात्री का आरोप है कि मैनेजर ने गर्म तेल फेंकने की धमकी दी। यह प्रकरण पाटलिपुत्र स्टेशन से सुल्तानपुर जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है।
बिहार के पटना जिले के गांधी मैदान निवासी राजू शर्मा के मुताबिक वह 22 अक्तूबर को परिवार के साथ रुड़की से पटना जाने के लिए चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उनका आरक्षण बी-वन कोच में 65 से 69 नंबर सीटों पर था। राजू शर्मा के मुताबिक 23 अक्तूबर को ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई। इसके बाद पेंट्रीकार मैनेजर से उन्होंने भोजन देने के लिए कहा। जो भोजन दिया गया उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं लगने के कारण राजू ने उस भोजन को लेने से मना कर दिया।
आरोप है कि करीब दो घंटे तक सही भोजन देने का आग्रह करने के बाद जब उन्होंने मैनेजर से स्पष्ट जवाब देने के लिए कहा तो वह गाली देने लगा। आरोपी ने उन पर गर्म तेल भी फेंकने की धमकी दी। इसी दौरान पेंट्रीकार के दो अन्य कर्मचारी चाकू और उपकरण लेकर उनकी तरफ दौड़े। जान बचाने के लिए वह अपनी सीट पर लौट गए और यात्रा पूरी कर पटना पहुंचे। यात्री ने घटना की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और टीटीई से भी की थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने 24 अक्तूबर को रेल थाना पाटलिपुत्र में तहरीर भी दी। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि शनिवार को तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।