{"_id":"66b7b5e62fa11c83f50f2f54","slug":"priyanshi-and-vaishnavi-selected-for-state-level-football-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-117198-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए प्रियांशी व वैष्णवी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए प्रियांशी व वैष्णवी का चयन
Sun, 11 Aug 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की वैष्णवी व प्रियांशी का चयन प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के बल पर दोनों ने यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन से जिले के खिलाड़ियों में खुशी है।
खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लोहरामऊ के धरमदासपुर निवासी सालिकराम पाल की पुत्री प्रियांशी पाल व भगवानपुर निवासी लालजी शर्मा की पुत्री वैष्णवी का चयन किया गया है। मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन 10 अगस्त को ढाबा सेमर स्टेडियम अयोध्या में आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल के दम पर प्रदेश टीम में जगह बनाई है।
प्रदेशीय प्रतियोगिता जौनपुर में 11 से 18 अगस्त तक होगी। दोनों खिलाड़ी फुटबॉल प्रशिक्षक आशुतोष गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों के चयन पर क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, राजेश कनौजिया, सुल्तानपुर फुटबॉल संघ के सचिव एमएस वेग ने खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।