{"_id":"63d16ecc32516b2c4601d900","slug":"private-shopkeepers-are-charging-more-price-of-urea-sultanpur-news-lko667886330-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: यूरिया का अधिक मूल्य वसूल रहे निजी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: यूरिया का अधिक मूल्य वसूल रहे निजी दुकानदार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र की बाजारों में विभिन्न कंपनियों की यूरिया निजी दुकानदार निर्धारित से अधिक मूल्य पर किसानों को बेच रहे हैं। यूरिया की ओवररेटिंग नहीं थमने से किसान परेशान हैं।
रबी की मुख्य फसल गेहूं के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई है। साधन सहकारी समितियों व सहकारी संघ पर यूरिया नहीं मिलने से किसान गेहूं की फसल में छिड़काव करने के लिए निजी दुकानों से खरीदारी कर रहे हैं।
इसका फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। क्षेत्र के राजापुर, कुड़वार, भंडरा सहित अन्य बाजारों में निजी दुकानदार कई ब्रांड की यूरिया जिंक के साथ 390 रुपये से 400 रुपये तक में किसानों को बेच रहे है। तिवारीपुर मठिया गांव निवासी विनोद राय ने बताया कि एक बोरी भारत ब्रांड की यूरिया और एक पैकेट जिंक 390 में मिला है।
विज्ञापन
पूरे शिववंश निवासी बैजनाथ तिवारी ने बताया कि उन्हें दो बोरी यूरिया 600 रुपये में मिली है। यूरिया के साथ 140 रुपये का एक पैकेट जिंक भी खरीदना पड़ा है। इस बारे में एडीओ कृषि कृष्ण भवन यादव ने बताया कि एक बोरी यूरिया का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये है। निर्धारित मूल्य से अधिक में यूरिया की बिक्री करने की जांच कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।