फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prime Minister is the architect of new India: Maneka

प्रधानमंत्री नए भारत के शिल्पी : मेनका

Mon, 18 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister is the architect of new India: Maneka
सुल्तानपुर में बच्चों को किट वितरित करतीं सांसद मेनका गांधी। -संवाद
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सीएचसी में रविवार को आयुष्मान मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद मेनका गांधी ने 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं। उनके नेतृत्व में देश महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन



दौरे के तीसरे व अंतिम दिन सांसद ने सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष्मान भव के तहत अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। इसके बाद 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आर्थिक रूप से कमजाेर लोगों को दिया जा रहा कार्ड जीवन रक्षक साबित हो रहा है।
विज्ञापन



इसके पहले सांसद ने शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित भाजपा के आईटी सेल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने पार्टी के लोगों को साइबर के हर क्षेत्र में सक्रिय रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभिन्न कार्यक्रमाें में हिस्सा लेने के बाद दोपहर बाद सांसद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed