{"_id":"688d17968734aa2d570dd722","slug":"prices-of-apples-coming-from-himachal-have-fallen-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-138146-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हिमाचल से आने लगा सेब तो गिरे भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हिमाचल से आने लगा सेब तो गिरे भाव
Sat, 02 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर की सब्जी मंडी में सजी सेब की दुकान।
सुल्तानपुर। शहर की अमहट मंडी में हिमाचल प्रदेश से सेब की खेप आने लगी है। सेब के दाम में प्रति किग्रा करीब 100 रुपये तक की गिरावट आई है। अभी तक कश्मीर के सेब 200 से 250 रुपये प्रति किग्रा तक बिक रहे थे।
अमहट मंडी में हिमाचल के सेब की आवक बढ़ने से दुकानों पर सेब 100 से 220 रुपये प्रति किग्रा तक बिकने लगा है। जिससे लोगों को सेब खरीदने में राहत मिली है। जिले में करीब 15 दिन से हिमाचल के सेब की आपूर्ति हो रही है। इस समय कश्मीर का सेब आना बंद हो गया है।
प्रतिकिलो में सौ रुपये तक गिरे दाम
अमहट फल मंडी के थोक आढ़ती मो. नसीम ने बताया कि अभी तक कश्मीर के सेब की बिक्री हो रही थी। हिमाचल के सेब की आवक बढ़ने से दाम में कमी आई है। मंडी में अच्छी गुणवत्ता के सेब 80 रुपये प्रति किग्रा तक बिक रहे हैं। फल विक्रेता दौलत सोनी ने बताया कि गर्मी अधिक होने से कश्मीर के सेब के दाम में तेजी आई थी। हिमाचल के सेब आने से दाम में 100 रुपये तक की कमी आई है।
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंडी में फलों के फुटकर विक्रेता मो. इमरान ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से हिमाचल का सेब जिले में आ रहा है। इससे पहले कश्मीर का सेब 200 से 250 रुपये किग्रा था। दाम अधिक होने से बिक्री कम हो गई थी। हिमाचल का सेब आने से बिक्री बढ़ी है। यह सेब 100 से 220 रुपये प्रति किग्रा के भाव से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री 100 रुपये किग्रा वाले सेब की हो रही है।