फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   prerna gyanotsav organised in blocks of sultanpur

प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिए बच्चों में उत्साह संचार की कोशिश

Wed, 17 Mar 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
prerna gyanotsav organised in blocks of sultanpur
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में उत्साह का संचार करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में प्रेरणा गीत ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के शिक्षा का स्तर उठाने और सामुदायिक सहभागिता से विद्यालयों की स्थिति कैसे बेहतर की जाएं, विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। बीडीओ अंजली सरोज ने कहा कि प्रेरणा मिशन का मकसद प्रबंध समिति को मुख्यधारा से जोड़ना, बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना, प्रेरणा मिशन के बारे में लोगों के बीच चर्चा करना व सामुदायिक सहभागिता का प्रसार करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीत कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत सतीश श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह, केके सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष निजाम खान समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूबेपुर विकास खंड के बिकना प्राथमिक विद्यालय में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम सदर रामजी लाल ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस समारोह के जरिए मिशन प्रेरणा को जन आंदोलन बनाया जा रहा है।
समारोह में मिशन प्रेरणा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 10 बच्चों को प्रेरक बालक-प्रेरक बालिका का प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया। एसडीएम ने विद्यालय स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले प्राथमिक विद्यालय भाईं प्रथम के हेडमास्टर बृजेश सिंह, पडोकिया के हेडमास्टर सुजीत सिंह, बिकना की हेडमास्टर शाहबानो समेत 10 प्रधानाध्यापकों को प्रशस्तिपत्र दिया।
मोतिगरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना गोरसरा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया। न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों ने प्रेरणादायक स्टॉल लगाया।
कार्यक्रम में सदर विधायक सीताराम वर्मा ने विद्यालय के लिए भूदान करने वाले गोरसरा निवासी घनश्याम लाल श्रीवास्तव और आयुष श्रीवास्तव तथा बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले 29 शिक्षकों, पांच बालक एवं पांच बालिका प्रेरकों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर अखिलेश उपाध्याय, कौशिक सिंह, मुकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, खेताऊ यादव, नरेंद्र वर्मा, रूपेश रमन व नितिका पांडेय समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।
बीईओ ने किया प्रेरणा ज्ञानोत्सव का शुभारंभ
जयसिंहपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विधेश ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा से संबंधित सभी नवाचार को शासन के अनुरूप विद्यालयों में बच्चों के बीच क्रियान्वित किया जाए। बीईओ ने मिशन प्रेरणा से संबंधित प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के अंतर्गत शिक्षकों को संबोधित किया।

शिक्षक नेता जयप्रकाश वर्मा ने सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करने की बात कही। प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में ब्लॉक के 10 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed