फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   preparation for corona vaccination completed

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में तैयारियां पूरी

Mon, 11 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
preparation for corona vaccination completed
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन किया गया। इसके तहत जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक में तैयारियों को परखा गया।
विज्ञापन

डीएम और सीएमओ ने तैयारियों का जायजा लिया। जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के लिए 43 सेशन साइट बनाए गए हैं। प्रत्येक सेशन साइट पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में प्राइवेट और सरकारी मिलाकर 12 हजार सात सौ 53 हेल्थ केयर वर्करों का पंजीयन किया गया है। पहले फेज में इन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सोमवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, दूबेपुर सीएचसी, कूरेभार सीएचसी, भदैंया, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर, करौंदीकलां समेत 14 सीएचसी पर ड्राई रन (मॉकड्रिल) किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए किया गया ड्राई रन पूरी तरह सफल रहा। सुबह 10 बजे से ही चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सभी केंद्रों पर मुस्तैद रहे। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में सात सेशन साइट और 14 सीएचसी पर 36 सेशन साइट बनाई गई है।
जिले में बनाई गई 43 सेशन साइट
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए जिले में 43 सेशन साइट बनाई गई है। प्रत्येक सेशन साइट पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक सेशन साइट पर पांच टीम मेंबर लगाए गए हैं। इनमें तीन स्वास्थ्य कर्मी और दो पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

डीएम ने दिए निगरानी कक्ष बढ़ाने के निर्देश
डीएम रवीश गुप्ता ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को निगरानी कक्ष में जगह की कमी मिली। इस पर डीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निगरानी कक्ष को बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed