{"_id":"649093ef023a6c69cb0a41e8","slug":"pregnant-rape-victim-tried-to-commit-suicide-sultanpur-news-c-13-1-297460-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश
Mon, 19 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को दो माह का गर्भ ठहर गया तो आरोपी के पिता ने पीड़िता के पिता पर सुलह का दबाव बनाया। आरोप है कि थाने के बाहर जबरन उनसे सुलह लिखवा लिया गया।
इससे नाराज युवती ने रविवार की सुबह आग लगाकर जान देने की कोशिश की। किसी तरह परिजन उसे बचाकर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गोसांईगंज थाना क्षेत्र की युवती ने रविवार की सुबह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया, परिजनों ने बहुत मुश्किल से उसे लपटों से बचाया, फिर भी वह गंभीर रूप से झुलस गई। सोमवार को हालत बिगड़ने पर पीड़िता को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव सोमवार की शाम गोसाईगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में अभी पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।