फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pre board and 11th marks will be on;ine

इंटरमीडिएट के प्री-बोर्ड व 11वीं का अंक होंगे अपलोड

Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
pre board and 11th marks will be on;ine
सुल्तानपुर। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के बाद अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के भी प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन

साथ ही उनके कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का भी प्राप्तांक अपलोड करना होगा। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अंक अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का बिना परीक्षा कराए छमाही व प्री बोर्ड के प्राप्तांक के आधार पर परीक्षाफल घोषित करने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा, उनके कक्षा 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक व पूर्णांक को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
हाईस्कूल की भांति ही इंटरमीडियट के परीक्षार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा, उनके कक्षा 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने हैं।
माना जा रहा है कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों में यदि परीक्षा कराना असंभव होगा, तो कक्षा 11 के छमाही और वार्षिक तथा कक्षा 12 के प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में निर्णय शासन की ओर से लिया जाएगा।

28 तक करें अपलोड
सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्री बोर्ड परीक्षा व 11वीं की छमाही व वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर 28 मई तक अवश्य अपलोड कर दें। अंक अपलोड करने के बाद इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराएं।
- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed