{"_id":"5e21efe18ebc3e4b21587636","slug":"prayaghat-haridwar-express-abruptly-canceled-sultanpur-news-lko5036160190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक निरस्त हुई प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक निरस्त हुई प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग रेलखंड पर संचालित पीआरएल पैसेंजर निरस्त करने के बाद विभाग ने अप प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को अचानक निरस्त कर दिया। इतना ही नहीं अप/डाउन बरेली-प्रयाग घाट पैसेंजर का संचालन बरेली के बजाय सिर्फ लखनऊ तक ही किया।
आदेश में शनिवार को भी बरेली-प्रयाग घाट पैसेंजर का संचालन लखनऊ तक करने के अलावा डाउन हरिद्वार-प्रयागघाट एक्सप्रेस को निरस्त करने की बात कही गई है।
लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग रेलखंड के सभी स्टेशनों के साथ ही प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
रेलवे ने दिन में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होने वाली एकमात्र लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर का संचालन निरस्त करने के बाद शुक्रवार को अप प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस को अचानक निरस्त करते हुए अप/डाउन बरेली-प्रयाग घाट पैसेंजर का संचालन बरेली के बजाय सिर्फ लखनऊ तक किया।
विज्ञापन
जारी आदेश में मुरादाबाद स्टेशन के पास कार्य पूरा करने के लिए शनिवार को भी अप/डाउन बरेली-प्रयागघाट पैसेंजर का संचालन लखनऊ तक व डाउन हरिद्वार-प्रयागघाट एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहने की बात कही गई है।
रेल विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन की प्रतीक्षा में स्टेशन पहुंचे यात्रियों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ी या फिर निजी वाहन से गंतव्य को रवाना होना पड़ा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेलवे की ओर से आदेश जारी होने की पुष्टि की है।