फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pratya excels in shotput

शॉटपुट में प्रत्या अव्वल

Tue, 07 Feb 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 07 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pratya excels in shotput
स्कूल में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

साईं स्कूल आफ नर्सिंग में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कैरम प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, निधि द्वितीय, रुचि तृतीय स्थान पर रहीं।  

विज्ञापन



वन लेग रेस में किरन यादव प्रथम, प्रीती कौशल द्वितीय, शालिनी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में रीनू यादव प्रथम, प्रिया श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में प्रत्या प्रथम व रीना मिश्रा, दीपिका क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। स्पूून रेस में रीना मिश्रा प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा अंकिता पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता  में निधि सिंह की टीम  को पहला, जीत कुमारी को दूसरा व रीना मिश्रा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में शिखा प्रथम, प्रियंका द्विवेदी व करिश्मा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में राधिका त्रिपाठी की टीम प्रथम, आरती सिंह की द्वितीय व सुरीला की टीम तृतीय स्थान पर रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज श्रद्वा मिश्रा को दिया गया। मेंहदी में रंजू देवी प्रथम व करिश्मा सोनी, नंदिनी ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्रशासक दान बहादुर सिंह व निदेशक  सुधांशु राजकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. शोभित सिंह, विनीता नायर, अर्चना सिंह, हेप्सिबा वर्गीज, उमेश सिंह, जहांआरा, बबिता सिंह, साधना यादव, अंकिता भास्कर, प्रीती सिंह, रेनू सिंह, विजय कुमार, विकास सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed