{"_id":"65089987a37a8abaa80c3144","slug":"pratapgarhs-criminal-injured-in-encounter-two-absconding-sultanpur-news-c-13-1-lko1044-419685-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुठभेढ़ में प्रतापगढ़ का बदमाश घायल, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुठभेढ़ में प्रतापगढ़ का बदमाश घायल, दो फरार
Tue, 19 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रक लूट के एक मामले में बदमाशों को घेरने पहुंची पुलिस और एसओजी की टीम के ऊपर फायरिंग हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश फरार हो गए हैं।
सोमवार रात करीब दस बजे अमहट हवाई पट्टी के पास कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की टीम को ट्रक लूट में शामिल कुछ बदमाशों के मौजूद होने की खबर मिली। पुलिस टीम ने जैसे ही बदमाशों को घेरा, उधर से फायरिंग होने लगी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश जाबिर अली निवासी सहोदरपुर, जिला प्रतापगढ़ के पैर में गोली लग गई और उसके दो साथी भाग निकले।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि घायल जाबिर अली को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों साथियों की तलाश जारी है। जाबिर प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में लूट व अन्य कई आपराधिक मामलों में आरोपी है।