{"_id":"5d2a15dd8ebc3e6cd05aafdc","slug":"prashant-takes-over-charge-of-dm-sultanpur-news-lko4705308121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार
विज्ञापन
गौरीगंज। अमेठी के जिलाधिकारी बनाए गए प्रशांत शर्मा ने शनिवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
डीएम ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण व अतिक्रमण हटवाने के साथ ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया।
शासन के आदेश पर शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे नवागत डीएम प्रशांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्य भार ग्रहण किया।
यहां से निकलने के बाद डीएम ने एसडीएम गौरीगंज से कलेक्ट्रेट परिसर में सार्वजनिक प्रसाधन की जानकारी ली। कहा जो भी प्रसाधन कलेक्ट्रेट में बने हैं उन्हें तत्काल प्रयोग लायक बनाया जाए। इसके बाद सभागार पहुंचे डीएम मीडिया से मुखातिब हुए।
मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम ने शासन से संचालित विकास योजनाओं को गुणवत्ता परक तरीके से समय अवधि में पूर्ण कराने, जिला मुख्यालय समेत सभी कस्बों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के साथ ही लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त हो और अमन चैन कायम रहे। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में जिम्मेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के साथ ही जिले में बंद पड़े कल कारखानों के अलावा नई इंडस्ट्री की राह में आने वाली बाधा को दूर करने की बात कही। डीएम ने सभी जिला स्तरीय अफसरों से भी औपचारिक मुलाकात की।
2012 बैच के आईएएस प्रशांत शर्मा हाथरस के रहने वाले हैं। आईएएस में उनकी 29वीं रैंक थी। अमेठी में वे पहली बार डीएम के रूप में कार्य करेंगे। इससे पहले वे लखनऊ में सीडीओ के पद पर काम कर चुके हैं। प्रशांत शर्मा विशेष सचिव कृषि उत्पादन के साथ ही मत्स्य व समन्वय विभाग में भी काम कर चुके हैं।