फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pradhan husband assassination

दुकान पर बैठे प्रधान प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
pradhan husband assassination
सुल्तानपुर । वलीपुर बाजार में साथियों के साथ एक दुकान पर बैठे हेमनापुर प्रधान प्रतिनिधि को बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रधान प्रतिनिधि का साथी और दुकानदार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बाजार में भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। प्रधान प्रतिनिधि समेत तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान प्रतिनिधि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। मृतक प्रधान प्रतिनिधि के बड़े भाई ने चुनावी रंजिश में छोटे भाई की हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के हेमनापुर प्रधान साधना यादव के पति व प्रतिनिधि सुरेश यादव (35) रविवार की सुबह वलीपुर बाजार में सेमती गांव के मोड़ के पास स्थित करिया दूबे की दुकान के बाहर रखी चारपाई पर बैठे थे।
सुरेश के साथ ही उनके मित्र जग नरायाण उर्फ जग्गा कोरी निवासी दौलतपुर भी बैठे थे। सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों पर सवार छह लोग वहां पहुंचे।
सुरेश यादव जब तक कुछ समझ पाते बाइक से पहुंचे सभी युवकों ने पिस्टल व तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में सुरेश के शरीर में कई गोली लगी और वह चारपाई पर ही गिर पड़े।
फायरिंग में जगनारायण उर्फ जग्गा कोरी भी घायल हो गए। इस दौरान सुरेश यादव को बचाने के लिए करिया दुबे दौड़े तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। कस्बे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर बाइक पर बैठकर सुल्तानपुर की ओर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सुरेश यादव के बड़े भाई व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव उर्फ दरोगा मौके पर पहुंच गए।
राकेश तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुरेश यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जग नारायण उर्फ जग्गा और करिया दुबे को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव वर्ष 2012 में हुए डबल मर्डर का आरोपी था। मौजूदा समय में सुरेश यादव कोर्ट में ट्रायल पर थे और जमानत पर बाहर था।
सुरेश यादव बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश के साथ ही कई अन्य मामले बताए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

वलीपुर बाजार में रविवार की सुबह हुई प्रधान प्रतिनिधि की हत्या से नाराज लोगों ने चौकी इंचार्ज वलीपुर ऋषिकेश राय से धक्का मुक्की के साथ ही अभद्रता की। चौकी इंचार्ज की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed