फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prabhat Ferry taken out in memory of martyrs

Sultanpur News: शहीदों की याद में निकाली प्रभात फेरी

Mon, 23 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry taken out in memory of martyrs
14. जिला पंचायत परिसर में ​स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आजाद समाज सेवा समिति के प - फोटो : स्रोत : विभाग
सुल्तानपुर। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को आजाद समाज सेवा समिति की ओर से प्रभात फेरी निकालकर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी के बाद जिला परिषद पंचायत परिसर स्थित भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं के सामने विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान और विचारों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम केवल व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनसे राष्ट्र को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़ ने कहा कि भगत सिंह एक क्रांतिकारी होने के साथ ही महान विचारक और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि शहीदों के विचारों को अपनाकर देश में एकता स्थापित की जा सकती है। वहीं, सरदार जेपी सिंह ने असेंबली बम कांड को देशवासियों को जागरूक करने का प्रयास बताया। गिरीश तिवारी ने युवाओं से शहीदों के जीवन को जानने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, मो. अहमद, रवींद्र तिवारी, मकसूद अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed