फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power transformers to be installed soon

63 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे

Tue, 29 Mar 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

इस बार गर्मी के मौसम में फिलहाल पारेषण का सिस्टम ओवर लोड होने की स्थिति से निपटने की स्थिति में पहुंच गया है। ओवर लोडिंग की समस्या खत्म करने एवं वितरण के ग्रामीण व शहरी उपकेंद्रों को एक साथ पर्याप्त बिजली देने की तैयारी पारेषण ने कर ली है। पारेषण गर्मी के पहले अपने अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। क्षमता बढ़ने से वितरण के उपकेंद्रों को भरपूर बिजली मिल सकेगी।

विज्ञापन


पयागीपुर स्थित 400 केवी पारेषण उपकेंद्र अपनी आपूर्ति क्षमता बढ़ाने में जुटा है। पारेषण ने परिसर में स्थित 220 केवी उपकेंद्र पर 63 एमवीए का एक पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। 63 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही पारेषण के 220 केवी उपकेंद्र की आपूर्ति क्षमता 166 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक पारेषण की क्षमता 103 एमवीए ही थी। इसमें एक 63 व एक 40 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर संचालित हो रहा था। गर्मी के दिनों में लोड डेढ़ सौ के ऊपर जाने की स्थिति को देखते हुए पारेषण 63 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से पारेषण वितरण के उपकेंद्रों को पर्याप्त बिजली दे सकेगा। अधिशाषी अभियंता वीएस त्यागी का कहना है कि पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य चल रहा है। स्थापित करने के बाद उसकी टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। टेस्टिंग के बाद उसे चालू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed