{"_id":"649095b013822da0f3097bf7","slug":"power-supply-system-collapsed-due-to-overloading-sultanpur-news-c-13-1-297346-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ओवरलोडिंग से बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ओवरलोडिंग से बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी
Mon, 19 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर में फुंका बिजली का केबल। -संवाद
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग से बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी हो गई है। तार व केबल पिघलने के साथ ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। अधिकारियों की ओर से कमान संभालने के बाद भी पटरी पर आपूर्ति व्यवस्था नहीं आ पा रही है।
भीषण गर्मी में तापमान बढ़ने से बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम मिलने व संयंत्रों की ओवरलोडिंग से आपूर्ति व्यवस्था डगमगा गई है। शहर के शास्त्रीनगर में करीब 72 घंटे से गड़बड़ाई आपूर्ति व्यवस्था अभी तक नहीं दुुरुस्त हो पाई है। ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद लगातार दो दिनों से ओवरलोडिंग से केबल पिघल कर शार्ट सर्किट होने से आपूर्ति ठप हो जा रही है।
शहर के करौंदिया मोहल्ले में करीब 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में फॉल्ट की समस्या बनी है। ट्रिपिंग जारी है। कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर लगाना पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों असरोगा के खड़ंसा में तीन दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन
इसके अलावा जयसिंहपुर क्षेत्र में पांच, कादीपुर में छह, बल्दीराय में तीन व लंभुआ क्षेत्र में सात ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले जा सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओवरलोडिंग से लगातार ट्रिपिंग जारी है। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अधिशाषी अभियंताओं ने कमान संभाल ली है। इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
अधिकारियों की ओर से लगातार फॉल्ट की मॉनिटरिंग की जा रही है लेकिन संसाधनों का टोटा पड़ा है। ट्रिपिंग से सरकार की ओर से शहर में 24, तहसील में 20 व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की आपूर्ति का आदेश धराशायी हो गया है।
जल्द काबू में कर ली जाएगी स्थिति
अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि फॉल्ट की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए उसे दूर कराया जा रहा है। ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।
चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं में रोष
महमूदपुर लखनपुर गांव में उघड़पुर उपकेंद्र से संचालित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है। इससे डेढ़ हजार से ऊपर की आबादी उमस भरी गर्मी और रात के अंधेरे में रहने को विवश है। बिजली न होने से खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता राज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।