फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power supply

आपूर्ति कम होने से गहराया बिजली संकट

Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
power supply
सुल्तानपुर। जिले में बिजली का संकट लगातार गहराता जा रहा है। 270 मेगावाट की मांग की तुलना में अब सिर्फ 175 मेगावाट ही बिजली मिल रही है। आपूर्ति में बड़ी गिरावट आने से बिजली को लेेकर हाहाकार मच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भीषण कटौती से बेहाल हैं। फिलहाल वितरण मंडल एक-दो दिन में आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद जता रहा है।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल माह में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकतम तापमान अप्रैल माह में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वितरण निगम की उम्मीद से ज्यादा तापमान बढ़ने से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और चरमरा गई है। इंजीनियरों का कहना है कि अप्रैल व मई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना के हिसाब से वितरण निगम की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। गर्मी बढ़ने से एकाएक बिजली की मांग बढ़ गई। इस बीच प्रदेश में कोयला संकट आने से कई बिजली उत्पादन यूनिट बंद हो गई और कुछ पर उत्पादन कम हो गया। गर्मी ज्यादा बढ़ने से बिजली की मांग और आपूर्ति में करीब 100 मेगावाट का अंतर आ गया। इससे जिले की बिजली व्यवस्था डगमगा गई है। मांग के सापेक्ष अप्रैल के अंतिम समय में तकरीबन 175 मेगावाट बिजली मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी कटौती हो रही है। इसका असर तहसील मुख्यालयों के साथ जिला मुख्यालय पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे के बजाय आठ घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है। तीन शिफ्टों में बिजली मिलने के बाद भी पीक आवर में कटौती चल रही है। करीब आठ से 10 घंटे की कटौती से बिजली को लेकर जिले में हाहाकार मचा है। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेक्टर बिजली कटौती से प्रभावित हो गए हैं। इसमें विद्यालय, चिकित्सालय, ब्लॉक मुख्यालय व थाना मुख्यालय भी शामिल हैं। लघु उद्योग धंधे बिजली कटौती से प्रभावित हो गए हैं। उनको चालू रखने के लिए उद्यमियों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित कटौती से गेहूं की पिसाई, खेतों की सिंचाई, सरसों की पेराई समेत कई कार्यों पर महंगाई छा गई है। हालांकि एक मई से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कुछ सुधार आ रहा है। इंजीनियरों के मुताबिक मौजूदा समय में बिजली की आपूर्ति करीब 200 मेगावाट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed