{"_id":"69d93bfe49ee10126100b263","slug":"power-supply-remained-disrupted-in-50-villages-for-five-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-153834-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच घंटे 50 गांवों की ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच घंटे 50 गांवों की ठप रही बिजली आपूर्ति
Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोलेपुर बिजली उपकेंद्र पर पेड़ की डाल की छंटाई करते कर्मी। स्रोत- विभाग
भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र पर शुक्रवार को पांच घंटे बिजली कटौती की गई। यह कटौती तारों को छूने वाली डालियों की कटाई के लिए की गई थी। इससे 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लोलेपुर उपकेंद्र के सभी फीडरों की हाईटेंशन लाइनों पर रखरखाव कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह केएनआई व ईस्ट फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में पेड़ों की डालियां काटी गईं। सुबह सात बजकर तीस मिनट से दोपहर करीब बारह बजे तक बिजली कटौती हुई। भदैंया ब्लॉक के रामपुर, हनुमानगंज, पखरौली समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रही। अवर अभियंता हिम्मत सिंह ने बताया कि रखरखाव कार्य समय पर पूरा कर लिया गया। दोपहर बारह बजे फीडरों का संचालन सामान्य कर दिया गया।
फसलों को आग से बचाने के लिए बिजली बंद
खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलों को आग से बचाने के लिए पकड़ी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। उतुरी, भाईं, साउथ व बालमपुर फीडरों पर पूर्वाह्न ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहती है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में तेज हवा चलने से तारों में घर्षण होता है। इससे शॉर्ट-सर्किट और चिंगारी से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए हवा चलने तक आपूर्ति बंद रखी जाती है।