फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power from fault, 50,000 residents troubled

Sultanpur News: फॉल्ट से बिजली, 50 हजार आबादी रही परेशान

Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power from fault, 50,000 residents troubled
भदैंया के लोलेपुर उपकेंद्र पर फाल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी।
सुल्तानपुर। पयागीपुर से डाकखाना उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन में जीआईटीआई और गनपत सहाय पीजी कॉलेज के पास दो जगहों पर खराबी आने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने आपूर्ति दुरुस्त की। इस दौरान शहर की 50 हजार आबादी गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन

डाकखाना उपकेंद्र से शहर के निरालानगर, आदर्शनगर,करौंदिया, विवेकनगर, करौंदिया देहात, चौक, सिविल लाइन, बढैयावीर, शाहगंज आदि वार्ड की बिजली आपूर्ति होती है। फाॅल्ट आने के बाद बंद हुई आपूर्ति से रात में लोग गर्मी से परेशान हो उठे।
विज्ञापन

एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि पयागीपुर में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के सामने व राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास खराबी मिली थी। चार घंटे की मेहनत के बाद रात एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। वहीं, निरालानगर में रात एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हाेने के बाद भी एक फेस लाइन नहीं आ रही थी। पूरी रात मोहल्ले के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जला केबल बॉक्स, रात भर बंद रहा लोलेपुर उपकेंद्र
भदैया (सुलतानपुर)। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर पर रविवार रात लगातार चौथी रात बिजली गुल रही। चार दिनों से किसी न किसी कारण से फीडर पर बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रविवार रात उपकेंद्र का एलए (लाइट एडजेस्टर) खराब हो गया। देर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात करीब 11:00 बजे एलए बदला गया। आपूर्ति शुरू की गई तो तेज धमाके के साथ केबल बाॅक्स जल गया। जिससे आपूर्ति फिर बंद हो गई।
रात भर कर्मी फाल्ट खोजने व केबल बाॅक्स बनाने में जुटे रहे। सुबह करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि रात में लाइन में दिक्कत आई थी, जिसे दूर कर आपूर्ति बहाल की गई है।


रात- दिन बिजली कटौती जारी

वलीपुर(सुल्तानपुर) बल्दीराय व इसौली विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में रात दिन बिजली कटौती जारी है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैँ। एसडीओ बल्दीराय अरुण कुमार यादव ने बताया कि 33 हजार लाइन के मरम्मत का काम चल रहा है, इस कारण कटौती हो रही है। गांव में ओवरलोड से भी लाइन में फाॅल्ट आ जाता है।
इनसेट
ट्रांसफार्मर फुंका, सैनानी विहार में रातभर छाया रहा अंधेरा

दूबेपुर (सुल्तानपुर)। ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र क्षेत्र के सैनानी विहार कॉलोनी (अमहट) में लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात करीब 12:00 बजे आग लग गई। सैनानी विहार कॉलोनी और रानीगंज फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, गभड़िया फीडर से आपूर्ति वाले क्षेत्र में कौमीनिसवां कॉलेज के पास लगा ट्रांसफार्मर भी रविवार को आधी रात में फुंक गया।

इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में इन दोनों ट्रांसफार्मरों की खामी दुरुस्त नहीं की जा सकी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक सैनानी विहार कॉलोनी और कौमीनिसवां कॉलेज के आसपास वाले इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed