फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

Sultanpur News: 80 हजार आबादी को 10 जनवरी तक दिन में नहीं मिलेगी बिजली

Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। शहर से सटे दो बिजली वितरण उपकेंद्र 16 दिन तक लगातार दिन के समय बंद रहेंगे। दोनों उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 80 हजार आबादी को दिन के समय बिजली नहीं मिल सकेगी। पारेषण वितरण निगम ने प्रतापगढ़-सांगीपुर हाईटेंशन लाइन का काम कराने के लिए सोमवार से शटडाउन ले लिया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़-सांगीपुर के हाईटेंशन लाइन का काम कराने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे शहर से सटे केएनआई व लोलेपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र को बंद कर दिया गया। शहर के पयागीपुर स्थित 400 केवी पारेषण उपकेंद्र परिसर स्थित 220 केवी पारेषण सब स्टेशन से प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर के लिए विद्युत लाइन बनाई गई है। इस लाइन का शेष कार्य कराने के लिए पारेषण के इंजीनियरों ने 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक लगातार दिन में शटडाउन लिया है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 220 केवी पारेषण उपकेंद्र से लिए गए शटडाउन से वितरण के केएनआई व लोलेपुर उपकेंद्र प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए पारेषण ने दोनों उपकेंद्रों को दिन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लाइन आपूर्ति बंद कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार से बंद की गई आपूर्ति से दोनों उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 80 हजार आबादी प्रभावित हुई है। वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि पारेषण की ओर से दिन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगातार 10 जनवरी तक शटडाउन लिया गया है। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को दी जा चुकी है। शटडाउन अवधि में रोज शाम पांच से सुबह 10 बजे तक आपूर्ति दोनों उपकेंद्रों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed