फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

नौ घंटे बंद रही 10 हजार आबादी की बिजली

Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के गभड़िया फीडर क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी सोमवार को बिजली कटौती से कराह उठी। करीब नौ घंटे लगातार आपूर्ति बंद रहने से लोग उमस में परेशान हो गए। रात करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

गभड़िया उपकेंद्र पर प्रस्तावित कार्य कराने के लिए सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम करीब साढ़े सात बजे तक कार्य की वजह से आपूर्ति बंद रही। लगातार नौ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से गभड़िया क्षेत्र की 10 हजार आबादी दिनभर परेशान रही। आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों को सर्वाधिक पानी की किल्लत उठानी पड़ी। करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। दरियापुर के साउथ फीडर पर आई फॉल्ट से लोग दो घंटे तक परेशान रहे। इस बीच रोस्टिंग भी कर दी गई। फॉल्ट और रोस्टिंग से लोगों को चार घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद नसीम ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के लिए चेकपोस्ट से आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed