{"_id":"585ec5d94f1c1b3e4de3b313","slug":"postman-will-be-distributed-money-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"473 सोलर मोबाइल से लैस पोस्टमैन बनेंगे नोटमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
473 सोलर मोबाइल से लैस पोस्टमैन बनेंगे नोटमैन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को सुविधा देने के लिए डाक विभाग ने पहल शुरू की है। आईसीटी प्रणाली के तहत जिले के पोस्टमैनों को सोलर पैनल मल्टी मीडिया मोबाइल सेट दिया जाएगा। पोस्टमैन मोबाइल के जरिये लोगों को बैंकिंग सुविधाएं देंगे। इसके लिए जिले में 473 मोबाइल सेट भेजे गए हैं। महकमा मोबाइल सेट को अपडेट करने के काम में लगा है। इसके लिए डाक कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
नोटबंदी के बाद से चल रही रुपयों की किल्लत से निजात दिलाने के लिए डाक विभाग ने डोर-टू-डोर बैंकिंग सेवा देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अपने खाताधारकों के लिए डाक विभाग ने मोबाइल बैंकिंग सेवा चालू की है। डाक विभाग की संचालित इस बड़ी योजना को इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत डाक विभाग पोस्टमैनों को प्रशिक्षित कर सोलर से चलने वाले मोबाइल देगा।
ये पोस्टमैन गांव-गांव जाकर खाताधारकों को बैंकिंग सुविधाएं देंगे। इस योजना के तहत डाक विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारक धन को जमा करने से लेकर निकालने व बिलों के भुगतान और एफडी आदि कराने की सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। डाक विभाग की ओर से पहले चरण में 450 डाक कर्मियों का नाम इस योजना के लिए शामिल किया गया है। जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 50 शाखाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन शाखाओं पर सोलर मोबाइल सेवा का संचालन करने के लिए उच्च स्तर पर अभी तक 473 सोलर मल्टीमीडिया मोबाइल सेट भेजे गए हैं। इसे संचालित करने के लिए उप डाकघरों की शाखाओं पर मोबाइल लिंकअप सिस्टम किया जा रहा है। मोबाइल से किए गए लेन-देन का ब्यौरा सॉफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित शाखा पर रिकॉर्ड हो जाएगा। इसकी टेस्टिंग व ट्रेनिंग के लिए राजस्थान से दो अलग-अलग टीमें भी आई हैं।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल सिस्टम के संचालन के लिए डाक कर्मियों को दो शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में योजना का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे ग्रामीण घर बैठे आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। एफडी व नेट बैंकिंग का भी लाभ लोगों को मिल सकेगा।
डाक विभाग ने सोलर मोबाइल के संचालन के लिए जिस कपंनी से अनुबंध किया है। उसने पहले शिफ्ट में 473 सेट भेजे हैं। इन सेटों में बेहतर सेवा देने के लिए थ्री जी स्पीड क्षमता है, जबकि कपंनी की ओर फोरजी स्पीड के 473 सिम दे दिए गए है। इस वजह से मोबाइल सेटों में फोरजी सिमों की सेटिंग नहीं हो पा रही है। इसके लिए डाक विभाग की ओर से कपंनी के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है।