{"_id":"698cec24ddd49c436103d38e","slug":"portel-manrega-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-150048-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पोर्टल पर कार्य की दोबारा फोटो अपलोड करते ही होगी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पोर्टल पर कार्य की दोबारा फोटो अपलोड करते ही होगी खारिज
Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वीबी जीरामजी (मनरेगा) के तहत फर्जी कार्ययोजना अपलोड करके की जा रही गड़बड़ी पर अब युक्तधारा पोर्टल अंकुश लगाएगा। पूर्व में हुए कार्यों की फोटो अपलोड करते ही पोर्टल उसे खारिज कर देगा। जिससे कार्ययोजना नहीं स्वीकृत हो सकेगी।
शासन ने मनरेगा में फर्जीवाड़ा करके धनराशि के किए जा रहे दुरुपयोग पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए युक्तधारा नाम से नया पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर प्रस्तावित काम की कार्ययोजना ग्राम पंचायतों व अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से अपलोड की जाएगी। पूर्व में हुए कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर स्थल की फोटो अपलोड करते हुए पाेर्टल उसे पकड़ लेगा और फोटो स्वत: खारिज हो जाएगी।
मनरेगा के जिला उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि काम की फोटो के बिना कार्ययोजना मंजूर नहीं हो सकेगी और कार्य कराने के लिए वर्क आईडी नहीं निकल सकेगी। अभी तक पोर्टल पर 178 ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना अपलोड हो सकी है। उपायुक्त ने बताया कि अन्य गांवों की कार्ययोजना अपलोड करने का कार्य चल रहा है। एक अप्रैल से पोर्टल पर फीड कार्ययोजना के कार्य शुरू होंगे।