{"_id":"66f0793b2151fdda8a00e644","slug":"poonam-phogat-beats-rohit-rajasthani-in-wrestling-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-119469-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुश्ती में पूनम फोगाट ने रोहित राजस्थानी को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुश्ती में पूनम फोगाट ने रोहित राजस्थानी को दी पटकनी
Mon, 23 Sep 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से सजे दंगल में जमकर दांवपेच की आजमाइश हुई। रोमांचक मुकाबले में पूनम फोगाट ने रोहित राजस्थानी को पटकनी देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। अंशू मलिक ने मध्य प्रदेश के पहलवान रोहित कुमार को हराया। दर्शकों ने मैदान में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भदैंंया के मिश्रपुर पुरैना में रविवार को राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ भाजपा विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। दंगल का आगाज डीएमडब्ल्यू रेलवे वाराणसी के पहलवान संतोष कुमार और दिल्ली के राजू पहलवान के बीच हुआ। सात मिनट चले रोमांचक मुकाबले में वाराणसी के पहलवान संतोष कुमार ने बाजी मारी।
इसके बाद वाराणसी के पहलवान इम्तियाज और दिल्ली के भूपेंद्र के बीच हुए मुकाबले में भूपेंद्र ने बड़ी ही आसानी से जीत दर्ज की। अगला मुकाबला वाराणसी के कल्लू पहलवान और जौनपुर के लकी पहलवान के बीच खेला गया। इसमें लकी विजेता बने। इस मौके पर आयोजक मिश्रपुर प्रधान राम जियावन, राष्ट्रीय पहलवान मोहम्मद रमजान, अध्यक्ष बद्रीप्रसाद दुबे, भाजपा नेता पूजा कसौंधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धोबी पछाड़ से सुदामादास ने जालिम को हराया
कुश्ती का सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या के सुदामादास व गाजियाबाद के जालिम के बीच हुआ। इस मैच में सुदामादास को जालिम पहलवान ने पहले छकाया और फिर गर्दन पर हमला कर दिया। रेफरी ने मना किया तो पैर से मार दिया। खेल में जबरदस्त वापसी करते हुए अयोध्या के पहलवान सुदामादास ने धोपी पछाड़ तकनीक से अपनाई और जालिम को पटकनी दे दी।