{"_id":"f7e56aef1c58aa29b95d01d24f1415aa","slug":"ponds-selected-for-water-conservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बचाने को चिह्नित किए 157 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बचाने को चिह्नित किए 157 तालाब
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री जल बचाओ कार्यक्रम के तहत एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के चिह्नित 157 तालाबों की सूची शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इन पर कार्य शुरू होगा। सोमवार को समीक्षा के दौरान मनरेगा से 559 तालाबों का निर्माण शुरू कराने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जल बचाओ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र ने इस कार्य को शासन की प्राथमिकता बताई। कहा कि इसकी नियमित समीक्षा शासन से हो रही है। समीक्षा के दौरान एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के 157 तालाबों को चिह्नित करते हुए उसकी स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। बैठक में डीसी मनरेगा कमलेश त्रिपाठी ने मनरेगा से एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के 559 तालाबों का निर्माण जारी रखने की जानकारी दी। बताया कि कुल 882 तालाब चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्माण कराए जा रहे तालाबों का निरीक्षण करने एवं ग्राम विकास अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर समेत खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन